![]()
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। यह कोचिंग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित की जाती है। बलिया के जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए आईएएस, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। सभी वर्गों के विद्यार्थी इसके लिए पात्र हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 जुलाई 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, बलिया में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र समाज कल्याण विभाग, बलिया से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन कर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत उपलब्ध निःशुल्क कोचिंग सुविधा का लाभ उठाएं।
Source link
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना निःशुल्क कोचिंग आवेदन तिथि बढ़ी:बलिया में अब 15 जुलाई तक आवेदन, सभी वर्ग की विद्यार्थी पात्र