![]()
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विद्यार्थी कार्य विभाग ने मिर्जापुर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान में गुरुवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास मिश्रा ने की। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक रजत प्रताप ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन को साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान का अद्वितीय उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि उनका संघर्षपूर्ण जीवन आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। देखें, 3 तस्वीरें… जिला सह कार्यवाह नीरज ने चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय बताया, जिसे देश सदैव स्मरण रखेगा। नगर प्रचारक अंजनी ने युवाओं से महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों और नागरिकों ने शहीद उद्यान में स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई स्वयंसेवक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Source link
मिर्जापुर में संघ ने चंद्रशेखर आजाद को किया याद:शहीद उद्यान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, युवाओं को प्रेरणा का संदेश दिया