![]()
मिर्जापुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल का चयन नेशनल आइकॉन अवार्ड-2026 के लिए किया गया है। उन्हें 3 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में सम्मानित किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार, आरोग्य दर्पण द्वारा ‘विकसित भारत-2047, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी’ अभियान के तहत नेशनल कॉन्क्लेव एवं नेशनल आइकॉन अवार्ड-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष देशभर से कुल 48 प्रतिभाओं को इस सम्मान के लिए नामित किया गया है। यह सम्मान समारोह 3 अगस्त, 2026 को अपराह्न 3 बजे नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, रफी मार्ग में आयोजित होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली चयनित हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि निधि सिंह पटेल का यह सम्मान युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उनकी उपलब्धि से मिर्जापुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन होगा।
Source link
मिर्जापुर की निधि पटेल नेशनल आइकॉन अवार्ड के लिए चयनित:दिल्ली में होंगी सम्मानित, युवा खिलाड़ी बनीं राष्ट्रीय पहचान