बेटे ने भाइयों संग मिलकर मां के प्रेमी को मारा:बांदा में डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा


बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ड्राइवर की हत्या का पुलिस ने दो दिन में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में महिला के तीन बेटों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांका और मृतक की बाइक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह मृतक का एक महिला से करीब डेढ़ साल से चल रहा प्रेम प्रसंग था। महिला के बेटे इस रिश्ते के विरोध में थे। 5 सितंबर को पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत नहरी लक्ष्मी बाजार निवासी जिलेदार ने 5 सितंबर को नरैनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके बेटे की हत्या कर शव को बागै नदी में फेंक दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस की कई टीमें गठित कीं। जांच के दौरान पुलिस ने 7 सितंबर को चुनवदा उर्फ रमेश, उसके भाई रामबाबू और चचेरे भाई अरुण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या की वजह और घटनाक्रम का खुलासा किया। गिट्टी-मौरंग डालने के दौरान महिला से हुई थी मुलाकात पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक ट्रैक्टर चालक था। करीब डेढ़ साल पहले वह महिला के मोहल्ले में गिट्टी-मौरंग डालने के लिए कई बार गया था। इसी दौरान उसकी महिला से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और उनके बीच बातचीत बढ़ गई। मृतक बीच-बीच में काम के सिलसिले में मुंबई भी जाता था, लेकिन काफी समय से वह इसी इलाके में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, मृतक के अपनी पत्नी से रिश्ते अच्छे नहीं थे। महिला के बेटे करते थे रिश्ते का विरोध पुलिस के मुताबिक, महिला का पति दिव्यांग है और घर पर ही रहता है। महिला के बेटे कोई स्थायी काम नहीं करते थे। उन्हें अपनी मां का मृतक से बातचीत करना पसंद नहीं था। बेटों ने कई बार अपनी मां को मृतक से बात करने से रोका, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी रही। इसी बात को लेकर महिला के बेटे मृतक से नाराज थे। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश में आरोपियों ने ट्रैक्टर चालक की हत्या कर शव को बागै नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांका और मृतक की बाइक बरामद कर ली है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *