मिचेल मार्श का IPL में दूसरा शतक:लखनऊ से सबसे तेज शतक, बेंगलुरु के खिलाफ 145/1; बारिश से खेल रुका


IPL में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जा रहा है। गुरुवार को इकाना स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश के कारण तीसरी बार खेल रोका गया है। इससे पहले लखनऊ ने 14 ओवर में एक विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन नाबाद हैं। मार्श शतक पूरा कर चुके हैं। उन्होंने IPL में दूसरा शतक लगाया है। अर्शिन कुलकर्णी 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रुणाल पंड्या ने रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। मैच का स्कोरबोर्ड बारिश के कारण खेल दो बार रुका, ओवर नहीं कटे बारिश के कारण दो बार खेल रोका जा चुका है। पहली बार 9 गेंद के बाद खेला रोका गया था। फिर दूसरी बार 9 ओवर के बाद दूसरी बार खेल को रोकना पड़ा था। हालांकि, दो बार खेल रुकने के बावजूद ओवर्स में कटौती नहीं की गई। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्संश: टिम डेविड, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओसवाल, वेंकटेश अय्यर। लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट ऑप्शंस: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ और आवेश खान।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *