![]()
अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर 8 मई 2026 को कैसरबाग स्थित स्टार पैलेस बैंक्वेट में “स्वर्गीय मालती देवी सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृत्व, नारी सम्मान और संघर्षशील महिलाओं के योगदान को केंद्र में रखकर कविताएं, शायरी और सम्मान समारोह आयोजित हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जूही सिंह रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में फख़रुल हसन चाँद, दीपक रंजन, मीनाक्षी अग्रवाल और सरोज यादव मौजूद रहें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता रविदास मेहरोत्रा करेंगे, जबकि आयोजन एवं संचालन सुमैया राना द्वारा किया गया।
माँ, ममता और संघर्ष को मिलेगी शायरी की आवाज कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित कवि और शायर अपनी रचनाओं के माध्यम से माँ, ममता, महिलाओं के संघर्ष और सम्मान को स्वर देंगे। मंच पर प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कवि एवं शायरों में बिलाल सहारनपुरी, रुख़सार बलरामपुरी, प्रतिभा यादव, अरमान रज़ा बलरामपुरी, इक़बाल यूसुफ, तस्लीम सरवर और फ़राह नाज़ शामिल हैं।
संघर्षशील महिलाओं को मिलेगा ‘मालती देवी सम्मान’ इस अवसर पर समाज की प्रेरणादायी और संघर्षशील महिलाओं को “मालती देवी सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं में कुलसुम तलहा, साहिबा सिद्दीकी, शांति देवी, सबा, रेशमा और सीता कुमारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
आयोजन समिति ने साहित्य प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
Source link
‘मालती देवी सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन’:लखनऊ में जुटे देशभर के कवि-शायर, संघर्षशील महिलाओं को किया गया सम्मानित