प्रतापगढ़ में कृषक समृद्धि योजना कार्यक्रम:लघु सीमांत किसानों को ऋण की जानकारी, 5 प्रगतिशील किसान सम्मानित किए गए


प्रतापगढ़ में सहकारिता विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार की भारत टैक्सी योजना और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला सहकारी बैंक सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के सभापति राजीव प्रताप सिंह रहे। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को 6 लाख रुपए तक का दीर्घकालीन ऋण 6 प्रतिशत की प्रभावी दर पर उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिले के पांच प्रगतिशील किसानों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र बर्मन ने किसानों के लिए सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, एडीओ, एडीसीओ, बैंक शाखा प्रबंधक, सहकारी समितियों के सचिव और प्रगतिशील किसान मौजूद रहे। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एलडीबी दीपक गुप्ता ने अतिथियों और किसानों का आभार जताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *