![]()
घाटमपुर के दीना मार्केट में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यहां पर शॉर्ट सर्किट के चलते तीन दुकानों में अचानक आग लग गई। सुबह के समय बाजार खुल ही रहा था कि स्थानीय लोगों ने एक दुकान से धुआं उठते देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है, कि तीनों दुकानें एक ही परिवार के भाइयों की थीं, जिससे नुकसान और भी अधिक हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के अंदर मौजूद एक युवक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है, जबकि पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा है। आग की चपेट में आने से दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। मौके पर कानपुर सीएफओ मौजूद है। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
मार्केट में आग लगी, एक युवक की जलकर मौत:कानपुर में फायर की तीन गाड़िया मौके पर आग बुझाने में जुटी, सीएफओ मौके पर पहुंचे