खो-खो और कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम:DDU के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत हुआ आयोजन, विनर्स को मिलेगा सम्मान


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत खेल प्रतियोगिता हुई। यह आयोजन एनएसएस (NSS) की ओर से गोद लिए गांव भौवापार के अपर प्राइमरी स्कूल में सोमवार को सुबह 10 बजे से हुआ। इसमें कबड्डी और खो-खो के रोमांचक मुकालबे करवाए गए। जिसमें स्कूल के बच्चों ने शानदार खेल दिखाया और दोनों ही मैच जीत लिए। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दीप जलाकर की। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। जिससे पूरा माहौल खुशनुमा हो गया। पारंपरिक खेल हमारी पहचान- कुलपति
वीसी प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। इनसे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही उनमें अनुशासन, टीम भावना, लीडरशिप और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि गोद लिए गांवों में ऐसे आयोजनों से ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखरने का मौका मिल रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का दौर
NSS के कोऑर्डिनेटर प्रो. सत्यपाल सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह के तहत गांवों में लगातार गतिविधियां कराई जा रही हैं। ‘मेरी मां’ टॉपिक पर हुई प्रतियोगिताओं के बाद अब पारंपरिक खेलों का आयोजन बच्चों को भारतीय खेल परंपरा से जोड़ने की अच्छी पहल है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ अपनी कला दिखाई। 6 अगस्त को दीक्षांत समारोह में मिलेगा पुरस्कार
खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में जीतने वाली टीमों और खिलाड़ियों को आगामी 6 अगस्त 2026 को यूनिवर्सिटी के 45वें दीक्षांत समारोह में वीसी प्रो. पूनम टंडन द्वारा ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इनकी रही मौजूदगी
इवेंट का संचालन सविता चौबे ने किया और हेडमिस्ट्रेस संध्या कुशवाहा ने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी की ओर से प्रो. सत्यपाल सिंह, प्रो. आमोद राय, डॉ. प्रदीप कुमार साहनी, डॉ. स्मृति मल्ल, डॉ. नुपुर सिंह, डॉ. तलहा अंसारी, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. दीपक सिंह, विनीत सिंह, बालेन्द्र यादव, राजेन्द्र मौर्य और स्कूल स्टाफ से बानो, सरोज मिश्रा, योगेश राय समेत बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *