उन्नाव में गंगापुल के नीचे मिला शव:गोताखोरों ने बाहर निकाला, पुलिस पहचान में जुटी


उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम पुराने गंगापुल के नीचे गंगा नदी में एक शव उतराता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सोमवार शाम करीब पांच बजे पुराने गंगापुल के नीचे से गुजर रहे लोगों ने गंगा में एक शव को तैरता देखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद गंगाघाट कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया। गंगा के तेज बहाव के कारण बचाव अभियान में कुछ दिक्कतें आईं। पुलिस आसपास के लोगों से भी शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अटकलें न लगाने की अपील की है। गंगाघाट कोतवाली के इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि शव को बाहर निकालने के बाद उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा। यदि तत्काल पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही चल पाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *