मां बोली बेटी के साथ रेप हुआ,112 पर आई कॉल:पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया


कानपुर देहात जिले के एक गांव में ढाई साल की मासूम बच्ची से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। यह घटना डायल 112 पर मिली सूचना के बाद सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और संबंधित गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस टीम ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में गांव के ही एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना की जानकारी फैलने के बाद गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद डिप्टी एसपी समेत पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *