![]()
चित्रकूट में समाजवादी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर रात प्रदर्शन किया। सदर विधायक अनिल प्रधान के नेतृत्व में यह विरोध-प्रदर्शन धनुष चौराहा, कर्वी में रात 9 बजे हुआ। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “समाजवादी कहाँ चले, जेल चले भाई जेल चले” जैसे नारे लगाए। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की तत्काल रिहाई की मांग की। इस प्रदर्शन में सुरेंद्र यादव (विधानसभा अध्यक्ष), जानार्दन सिंह पटेल (जिला उपाध्यक्ष), प्रधान रानीपुर खाकी, हरिमोहन यादव (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता), अरशद खान (जिला उपाध्यक्ष), पप्पू जायसवाल (अध्यक्ष, व्यापार सभा), शिवम पांडेय (छात्र सभा) सहित लगभग आधा सैकड़ा समाजवादी कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं प्रमुख कार्यकर्ताओं में शारदा पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, मंगल यादव, महेंद्र यादव, आशीष यादव, इकरार मोहम्मद, प्रदोष पटेल, अमन निषाद, सचिन, शिवम ओझा, राहुल सोनी, शिवम मिश्रा, शिवांग द्विवेदी, सत्यम यादव, मोहित यादव, नवनीत शर्मा, विष्णु यादव, अरमान खान, सलमान खान, अजय वर्मा, यशवंत, गणेश जायसवाल, अनिल निषाद, राहुल यादव, दिनेश कोटार्य, राकेश गौतम, अरुण चौरसिया, आशीष श्रीवास्तव, विजय कुशवाहा और साहिल रैकवार शामिल थे। सपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। उन्होंने सरकार से तत्काल रिहाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र रिहाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी। नेताओं ने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में कानून-व्यवस्था सहित उत्पन्न होने वाली सभी परिस्थितियों की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
Source link
सपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध:चित्रकूट में कार्यकर्ताओं ने रिहाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी