![]()
महाकाल मंदिर में बुधवार को ओंकारेश्वर से आए कावड़ियों ने जमकर हंगामा किया। नंदी हॉल में प्रवेश की मांग कर रहे कावड़ियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की। उन्हें रोकने के दौरान मंदिर के तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें से दो को पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बुधवार दोपहर ओंकारेश्वर के खेड़ीघाट से करीब 100 दर्शनार्थी कावड़ लेकर महाकाल मंदिर पहुंचे थे। बताया गया कि सभी ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नाम वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। दर्शन के दौरान कुछ कावड़ियों ने नंदी हॉल में जाने की कोशिश की। बैरिकेडिंग कूदकर अंदर जाने लगे कावड़िए पहली बैरिकेडिंग से आगे पहुंचने के बाद नंदी हॉल की ओर जाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद एक के बाद एक कावड़िए बैरिकेडिंग कूदकर अंदर जाने लगे। उन्हें रोकने के दौरान बैरिकेडिंग सुरक्षाकर्मियों पर गिर गई। इसमें कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हुए। मंदिर समिति के अनुसार, घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट भी हुई। दान पेटियां हटाने और गर्भगृह में घुसने का आरोप घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें काली टी-शर्ट पहने कुछ युवक बैरिकेडिंग तोड़कर नंदी हॉल में जाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, कुछ उपद्रवी व्यक्तियों ने मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थात्मक अवरोधों को नुकसान पहुंचाने के साथ दान पेटियों को इधर-उधर करने और अनधिकृत रूप से गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास किया गया। मंदिर समिति ने शुरू की कार्रवाई महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने घटना को गंभीरता से लिया है। समिति के अनुसार, संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों ने दानपेटियां तोड़ीं, VIDEO:बेरिकेड तोड़कर दानपेटियों पर चढ़े, 2 सुरक्षाकर्मी घायल; नंदी हॉल में जाने से रोका था