मणिपुर के उखरूल में आत्मघाती हमले में 2 जवान शहीद:40 असम राइफल्स के काफिले पर किया गया हमला, सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी


मणिपुर के उखरूल जिले में सोमवार दोपहर करीब 1:50 बजे नुंगशांग कोंग के पास 40 असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए। हमला उस समय हुआ, जब जवान अपनी ड्यूटी पूरी कर शांगशाक बटालियन हेडक्वॉर्टर की ओर लौट रहे थे। घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अचानक अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और जोरदार विस्फोट किए। हमले में वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और राइफलमैन सीएम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत उखरुल जिले के संगशक स्थित असम राइफल्स के नजदीकी शिविर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया और वे शहीद हो गए। उनके पार्थिव शरीर को शांगशाक स्थित असम राइफल्स कैंप ले जाया गया है घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *