![]()
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल 7 अक्टूबर को गाजियाबाद में रहेंगे। रक्षामंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की गई है। भाजपा के सुबह के समय अलग अलग स्थानो पर सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रामलीला मैदान स्थित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सभी विधायक व अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। सेवा संकल्प अभियान महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि 7अक्टूबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम घंटाघर रामलीला मैदान स्थित में सुबह 9 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। सेवा ज्योति यात्रा शहर में अलग अलग स्थानों से शुरू होगी। जहां रामलीला मैदान के पास एक जगह मिलेगी। इसके लिए सभी अलग अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही रक्षामंत्री जनप्रतिधिनियों से भी मिलेंगे। राजनाथ सिंह 2009 से लेकर 2014 तक गाजियाबाद सीट से सांसद भी रहे हैं। सुरक्षा में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि केंद्रीय रक्षामंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा कड़ी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस की अलग से ड्यूटी लगाई गईं हैं। जहां एसीपी, थाना प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर समेत 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
Source link
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल गाजियाबाद में रहेंगे:भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा में लेंगे भाग