सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की एंट्री:चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने दिलाई पद की शपथ; जजों की संख्या 37 हुई


सीजेआई सूर्यकांत ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट किए गए तीन नए जजों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नियुक्त किए गए जजों में गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही शीर्ष अदालत में कार्यरत जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर को इन तीनों जजों को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किए जाने की सिफारिश की थी। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति को सोमवार को अधिसूचित किया था। नवनियुक्त जजों का परिचय जस्टिस सुनीता अग्रवाल – मूल रूप से इलाहाबाद हाई कोर्ट की जज रहीं जस्टिस सुनीता अग्रवाल सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति से पहले गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस थीं। वह लगभग 5 साल के कार्यकाल के बाद सुप्रीम कोर्ट से 29 अप्रैल, 2031 को रिटायर होंगी। जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय – जस्टिस डीके उपाध्याय अभी तक दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे. वह बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी रहे हैं। जस्टिस उपाध्याय भी मूल रूप से इलाहाबाद हाई कोर्ट से हैं। वह 15 जून, 2030 को सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त होंगे। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह – जस्टिस अपरेश कुमार सिंह इससे पहले तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। उनका मूल हाई कोर्ट झारखंड है। वह त्रिपुरा हाई कोर्ट के भी चीफ जस्टिस रह चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट में उनका कार्यकाल 6 जुलाई, 2030 तक रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *