भीषण गर्मी के चलते मेरठ में बदला स्कूलों का समय:नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूल अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे


मेरठ में लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस का असर अब स्कूलों के संचालन पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले कई दिनों से दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी लोगों को परेशान कर रहा है। शनिवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रातों में दर्ज की गई, जिससे लोगों को रातभर गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने भी फिलहाल गर्मी से तुरंत राहत के संकेत नहीं दिए हैं। इसी को देखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदलने का फैसला किया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और अन्य बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों का समय अगले आदेश तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे निर्धारित कर दिया है। विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि नए समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भीषण गर्मी और लू के बीच छोटे बच्चों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *