![]()
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गिराई गांव में शुक्रवार देर रात कुएं में गिरने से 36 वर्षीय बंशराज बिंद की मौत हो गई। इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, छोटी गिराई निवासी बंशराज बिंद शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर के पास स्थित कुएं से पानी लेने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में गिर गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर उनकी पत्नी ने तलाश शुरू की। कुएं के पास पहुंचने पर उन्हें हादसे का पता चला। ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बंशराज को कुएं से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल सीएचसी गोपीगंज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक बंशराज बिंद दो भाइयों में सबसे बड़े थे और विवाहित थे। उनकी कोई संतान नहीं थी।
Source link
भदोही में कुएं में गिरने से युवक की मौत:गोपीगंज में देर रात को पानी भरते समय पैर फिसला