![]()
प्रयागराज में करबला के शहीदों की याद में अलम जुलूस, मेहंदी और ताजिया उठने का सिलसिला तेज हो गया है। मोहर्र की पांच तारीख पर बुड्ढा ताजिया की मेहंदी अकीदत के साथ उठाई गई। हुसैन के सैकड़ों शैदाइयों ने या अली या हुसैन के नारों के बीच मेंहदी को कंधा दिया। खुल्दाबाद चौराहे से लेकर करेली बैरियर तक हुसैन के चाहने वालों की भीड़ जमा रही। देर रात उठी मेहंदी को देखने के लिए बड़ी संख्यां में महिलाएं भी पहुंची। मेहंदी को बड़ा ताजिया की तरह खूबसूरती से सजाया गया था। खुल्दाबाद से मेहंदी उठी मेहंदी के साथ हुसैनियों की भीड़ या अली या हुसैन का नारा बुलंद करती रही। जगह जगह लोगों ने महेंदी पर फूल चढ़ाए। अकीदतमंद मेहंदी का बोसा लेते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और आरएएफ की तैनाती रही। भीड़ अधिक होने की वजह से ड्रोन से निगरानी की जाती रही। मेहंदी पूरे नूरुल्ला रोड पर गश्त करती रही। कंधा देने वालों पर लोगों ने पानी का छिड़काव किया। अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, इसरार नियाजी, शानू हाशमी, आसिफ अंसारी, चांद मियां, मोइन हबीबी, अकरम शगुन, फैय्याज अहमद, महबूब डाबर, मोहम्मद आमिर, नदीम खान आदि शामिल रहे।
Source link
बुड्ढा ताजिया की मेहंदी में उमड़ी भीड़:मोहर्रम पर गमे हुसैन का सिलसिला जारी, कंधा देने पहुंचे हुसैन के शैदाई