![]()
कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा जातमपुर निवासी 19 वर्षीय दिव्यांग छात्र सिराज अंसारी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दिव्यांग स्कूटी, राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने और दिव्यांग पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की है। छात्र ने अपनी आर्थिक स्थिति और विद्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानी को लेकर प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। सिराज अंसारी ने बताया कि वह ग्राम सभा पिपरा जातमपुर, पोस्ट पिपरा जातमपुर, थाना कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर का निवासी है। वह इंटरमीडिएट का छात्र है। उसका विद्यालय घर से करीब चार किलोमीटर दूर है। दिव्यांग होने के कारण उसे रोजाना विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आने-जाने के लिए उपयुक्त साधन नहीं होने से पढ़ाई जारी रखने में परेशानी होती है। ज्ञापन में सिराज ने अपनी पारिवारिक स्थिति का भी उल्लेख किया है। उसने बताया कि उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं। वह तीन भाइयों में एक है। बड़े भाई की उम्र करीब 23 वर्ष है। दूसरा भाई अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता है। परिवार की सीमित आर्थिक स्थिति के कारण सिराज के लिए आने-जाने का अलग साधन जुटाना मुश्किल है। सिराज ने जिलाधिकारी से अपील की है कि नियमानुसार पात्रता की जांच कर उसे दिव्यांग स्कूटी उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए, जिससे वह आसानी से विद्यालय पहुंच सके। साथ ही उसने राशन कार्ड में अपना नाम दर्ज कराने और दिव्यांग पेंशन का लाभ दिलाने की भी मांग की है। छात्र ने प्रशासन से संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देकर उसकी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है। उसका कहना है कि सरकारी सहायता मिलने से उसे पढ़ाई जारी रखने में सहूलियत होगी और विद्यालय आने-जाने की समस्या भी कम हो सकेगी।
Source link
कुशीनगर में छात्र ने ज्ञापन सौंपा:दिव्यांग स्कूटी, राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने दिलाने की मांग