मुरादनगर में भारतीय किसान सभा की पंचायत:गन्ने का रेट बढ़ाने के अलावा कृषि यंत्रों को लेकर रखीं मांगे


मुरादनगर के सोंदा गांव में रविवार को भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की एक पंचायत हुई। पंचायत तहसील अध्यक्ष मोदीनगर प्रदीप शर्मा के आवास पर हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी ने भी अपने अपने विचार रखे। इस पंचायत में दो दर्जन गांवो के किसानों ने भाग लिया। गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति कुंतल हो पंचायत में किसानों के गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की मांग की। किसानों ने कहा कि रेट बढ़ाया जाए, जो सरकार किसानों को कृषि यंत्र ब्लॉक से सब्सिडी पर देने का वायदा करती है वहां बहुत घोटाले हैं। जरूरतमंद किसान ऑनलाइन बुकिंग करता है तो वेबसाइट बंद मिलती है। किसान यदि ब्लॉक में जाकर अधिकारियों से कृषि यंत्र की बात करता है या फॉर्म भरने की बात करता है तो उन्हें ब्लॉक से टरका दिया जाता है। खाद व बीज की किल्लत से किसान परेशान हैं। आवारा पशु फसलों को नुकसान कर रहे किसान नेता राधेश्याम शर्मा ने मांग उठाते हुए मुरादनगर क्षेत्र में आवारा पशुओं से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। किसान बड़े परेशानी में चल रहा है, किसानों की एक बड़ी समस्या है कि किसानों के खेतों में जल भराव होने के कारण फसल डूब जाती है। निकासी का कहीं कोई बंदोबस्त नहीं है। किसान नेताओं ने कहा मोदीनगर तहसील में बड़ी पंचायत की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। यह रहे मौजूद संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी ने किया। पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष हाजी कलुआ, प्रदेश महासचिव हैप्पी त्यागी, प्रदेश संगठन मंत्री हरिओम त्यागी, जिला अध्यक्ष पुष्कर त्यागी, बागपत जिला अध्यक्ष केके त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सचिन त्यागी, कुलदीप त्यागी, अभिषेक वर्मा, सुनील त्यागी, सुबोध त्यागी, मदनलाल फौजी,आशीष गर्ग और अन्य रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *