![]()
प्रयागराज में 14 साल की नाबालिग किशोरी से रेप करने वाले आरोपी मुर्शरफ को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी थीं। पूरामुफ्ती इलाके में छापेमारी के दौरान पुलिस की घेराबंदी हुई तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में मुशर्रफ के दोनों पैरों में गोली लगी और वह गिर गया। जख्मी हालत में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य के मुताबिक, आरोपी ने अंधेरे में पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ है। पूर्व मंत्री पहुंचे, वीडिया हुआ वायरल पूरामुफ्ती इलाके में हुई रेप की इस वारदात के बाद पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस बीच पूर्व मंत्री का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे आरोपी को कड़ा सबक देने की वार्निंग दे रहे थे। वीडियो में पूर्व मंत्री व विधायक ने माफिया अतीक और अशरफ का भी जिक्र किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिये रेप का क्या है मामला प्रयागराज में 14 साल की किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। पान का कारोबार करने वाले युवक की 14 साल की बेटी को एक दबंग युवक मुंह दबाकर उठा ले गया। इसके बाद उसके साथ हैवानियत की। लड़की ने विरोध किया तो उसके पैर में जलती सिगरेट दाग दी। रेप के बाद बदहवास लड़की को वह घर के पास फेंक कर निकल भागा। मामला सामने आने पर हंगामा मच गया। पुूरा मामला पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 जून की रात 11 बजे मुसर्रफ पुत्र लाडे मियां पड़ोसी के घर के पीछे से उसके घर में कूदा आया। इसके बाद घर के अंदर सो रही उसकी 14 वर्षीय बेटी को मुंह दाबकर उठा ले गया। दबंग ने किशोरी से रेप किया। विरोध करने पर उसके शरीर को सिगरेट से दाग दिया। रात करीब दो बजे बेसुध किशोरी को दरवाजे के बाहर छोड़कर चला गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
Source link
प्रयागराज में किशोरी से रेप का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:मुशर्रफ ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में दोनों पैरों में गोली लगी