बिल्सी में बारिश के बीच जर्जर मकान का लेंटर गिरा:दो बच्चों समेत तीन घायल, बेड पर सो रहे थे सभी; मलबे के नीचे दबे


बिल्सी के कुंदावली गांव में शुक्रवार सुबह गरज के साथ हो रही बारिश के दौरान एक जर्जर मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुंदावली निवासी रानीता पत्नी धनवेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह तेज बारिश के दौरान अचानक मकान का लेंटर ढह गया। उस समय उनकी बेटी दीपांशी और बहन का बेटा मनोज कुमार बेड पर सो रहे थे। लेंटर का मलबा सीधे बेड पर गिरने से दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। रानीता भी मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं।
चीख-पुकार सुनकर मदद के लिए दौड़े ग्रामीण लेंटर गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना में यह लोग हुए चोटिल… तहसील प्रशासन को दी घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने हादसे की सूचना बिल्सी तहसील प्रशासन को दे दी है। बारिश के दौरान जर्जर मकान का लेंटर गिरने की घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर मकानों का निरीक्षण कर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षा संबंधी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *