मेरठ में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान:100 पुलिसकर्मी तैनात, PAC बुलाई; पुलिस अनाउंस कर रही- घर के अंदर रहें


मेरठ में हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया है। इसके बाद से पुलिस अलर्ट हो गई है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 5 थानों के करीब 100 से अधिक पुलिसवाले तैनात हैं। PAC भी बुलाई गई है। केसरगंज मस्जिद जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। पुलिस लोगों को ID देखकर ही अंदर जाने दे रही है। लाउडस्पीकर से अनाउंस करके लोगों को घरों में रहने को कह रही है। आसपास की दुकानें बंद करा दी हैं। दरअसल, शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित केसरगंज मंडी में मस्जिद बनी है। मस्जिद कमेटी इसकी ऊपरी मंजिल पर निर्माण करवा रही थी। 10 सितंबर को व्यापारियों ने निर्माण को अवैध बताते हुए विरोध किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और काम रुकवा दिया। व्यापारियों ने कहा कि मस्जिद और आसपास के निर्माण की जांच होनी चाहिए। हालांकि, मस्जिद कमेटी ने आरोपों को झूठा करार दिया। कहा- मस्जिद ऐतिहासिक धरोहर है। 13 सितंबर को सांसद अरुण गोविल ने डीएम को चिट्‌टी लिखकर मामले की जांच की मांग की। 28 सितंबर को गाजियाबाद के हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और ललित शर्मा की एंट्री हुई। उन्होंने आज हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया। 4 तस्वीरें देखिए… एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा- मस्जिद के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। गश्त बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया कंटेंट पर नजर रखी जा रही है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर ध्यान न दें और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। केसरगंज मंडी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *