राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव- वोटिंग हो रही, रिजल्ट पर रोक:सुप्रीम कोर्ट बोला-लिफाफे में बंद रहेगा परिणाम; मैदान में मंत्री, सांसद और MLA के बेटे


राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है, लेकिन रिजल्ट अभी घोषित नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई करके आदेश जारी करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाईकोर्ट जब तक सुनवाई पूरी करके फैसला नहीं सुना देता, तब तक चुनाव परिणाम जारी करने पर रोक रहेगी। रिजल्ट सीलबंद लिफाफे में रहेगा। दरअसल, RCA की एडहॉक कमेटी के पूर्व कन्वीनर व बीजेपी नेता दीनदयाल कुमावत और मेघा गौड़ ने चुनाव पर रोक लगाने की याचिका लगाई थी। दीनदयाल कुमावत ने अध्यक्ष पद से नामांकन पत्र वापस ले लिया था। RCA में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारी सदस्य चुने जाने हैं। अध्यक्ष पद के लिए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह और दौसा जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय आमने-सामने हैं। छह पदों पर कुल 11 प्रत्याशी हैं। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी और भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। मोहित यादव उपाध्यक्ष और सचिव दोनों पद पर उम्मीदवार हैं। कार्यकारी सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय वोटिंग से पहले RCA की एनुअल जनरल बॉडी (AGM) की बैठक हुई। धनंजय गुट के धर्मवीर सिंह शेखावत ने वोटिंग से पहले कार्यकारी सदस्य पद से नाम वापस ले लिया। उन्होंने AGM की बैठक में सभी जिलों के सचिव के सामने कहा- मेरा नामांकन गलती से रह गया था। मैं अब इस चुनावी मुकाबले में शामिल नहीं हूं। ऐसे में अब बृजकिशोर गुट के अरिष्ट सिंघवी का कार्यकारी सदस्य के पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। 2 पूर्व क्रिकेटर सहित कुल 38 वोटर चुनाव अधिकारी की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची में कुल 38 लोगों को वोटिंग का अधिकार दिया गया। इनमें 34 जिला क्रिकेट संघों के सचिव और जयपुर व नागौर एडहॉक कमेटी के कन्वीनर शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर गगन खोड़ा और पंकज सिंह को भी वोटिंग के राइट्स दिए गए। बता दें कि आरसीए में दिसंबर 2022 में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत निर्विरोध अध्यक्ष बने थे। उन्होंने फरवरी 2024 में इस्तीफा दिया था। RCA चुनाव से जुड़ी PHOTOS… … पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *