बिजली संकट, सरचार्ज वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:मथुरा में शाम को जिलाधिकारी कार्यालय पर दीपदान कर दी चेतावनी


मथुरा में जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली संकट और प्रस्तावित सरचार्ज वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। मंगलवार शाम करीब 7 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपक जलाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य जिले में व्याप्त विद्युत समस्याओं, लगातार हो रही बिजली कटौती और प्रदेश सरकार द्वारा बिजली पर प्रस्तावित 10 प्रतिशत सरचार्ज वृद्धि के खिलाफ आवाज उठाना था। बिजली और पानी की समस्याओं से जूझ रहे मुकेश धनगर ने आरोप लगाया कि मथुरा में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। कई क्षेत्रों में लगातार चार-चार दिन तक बिजली नहीं आ रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी में लोग बिजली और पानी की समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हालात इतने गंभीर हैं कि कई कॉलोनियों के लोगों को रात में सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। धनगर ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में कई विधायक, मंत्री, जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख होने के बावजूद जनता को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अधिकारियों से नाराज लोग बोले- एसी कमरे में बैठने नहीं देंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिजली आपूर्ति जल्द सुचारू नहीं की गई तो अधिकारियों को उनके वातानुकूलित कमरों में बैठने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अधिकारियों के कार्यालयों में तालाबंदी करने के लिए बाध्य होंगे ताकि उन्हें भी आम जनता की समस्याओं और गर्मी का एहसास हो सके। मुकेश धनगर ने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली पर 10 प्रतिशत सरचार्ज बढ़ाने के प्रस्ताव का भी कड़ा विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि पहले से ही डीजल, पेट्रोल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में बिजली दरों में बढ़ोतरी का यह निर्णय आम आदमी, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *