संभल में बिजली के करंट से भाई-बहन की मौत:दिल्ली से बकरीद मनाने आया भाई, कमरे में तार ठीक करते समय हादसा


संभल में बिजली के करंट से भाई और बहन की मौत हो गई। यह घटना जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र के वहांपुर पट्टी गांव में हुई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय राशिद और 22 वर्षीय गुड़िया के रूप में हुई है। वह गांव निवासी यामीन के बेटे और बेटी थे। राशिद कमरे में बिजली का तार ठीक कर रहा था, तभी उसे करंट लग गया। उसकी चीख सुनकर बहन गुड़िया उसे बचाने दौड़ी और वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों भाई-बहन बुरी तरह झुलस गए। परिवार और पड़ोसियों ने दोनों को करंट से अलग किया और इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राशिद दिल्ली में रहकर बिजली फिटिंग का काम करता था और बकरीद का त्योहार मनाने के लिए घर आया हुआ था। दोनों को मंगलवार शाम 7:30 बजे नमाज के बाद गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। मृतक गुड़िया अपने पांच भाइयों की इकलौती बहन थी। परिजनों से जानकारी के अनुसार मृतक युवक राशिद का दोस्त कासिम बीते सोमवार को उसे अपने साथ दिल्ली चलने की जिद कर रहा था। मृतक चुंबक ने घर में पलाश पर और बिजली फिटिंग का काम होने की बात कहकर अपने दोस्त को टाल दिया था, अगर दोस्त के साथ दिल्ली चला जाता तो आज वह जिंदा होता लेकिन कुदरत को कुछ ओर ही मंजूर था। बहजोई थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *