बाबा विश्वनाथ की रजत चल प्रतिमा का हुआ राजसी श्रृंगार:पूर्णिमा पर गृभगृह में फूलों से सजी पालकी लगी, लाखों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की रजत चल प्रतिमा का भव्य एवं राजसी श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजन, वैदिक अनुष्ठान और भव्य आरती का आयोजन हुआ। देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी रही। मंदिर प्रशासन की ओर से पूर्णिमा पर्व के मद्देनजर विशेष तैयारियां की गई थीं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच बाबा विश्वनाथ की रजत चल प्रतिमा को विधि-विधान के साथ गर्भगृह में स्थापित किया गया। इसके बाद विशेष आरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बाबा विश्वनाथ का आकर्षक राजसी श्रृंगार विशेष पोशाक पुष्पों से किया गया। दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से देर रात तक गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने कहा- प्रतिमाह पूर्णिमा के दिन बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाता है। भोलेनाथ की इस अद्भुत प्रतिमा को मुख्य शिवलिंग के ऊपर स्थापित करके सप्त ऋषि आरती पूर्ण की गई और इसके बाद भोलेनाथ का दर्शन और शयन आरती संपन्न हुई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *