![]()
हाथरस में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की साकेत कॉलोनी में बुधवार रात 14 साल की छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साकेत कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा एक फाइनेंस कंपनी में मैनेजर हैं। परिवार के अनुसार, बुधवार सुबह वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर से बाहर गए थे। उनका बड़ा बेटा कक्षा 12 का छात्र है। 14 साल की बेटी वात्सल्या कक्षा 11 में पढ़ती थी और घर पर अकेली थी। दरवाजा नहीं खुला तो दूसरे रास्ते से घर में पहुंचे रात करीब 8 बजे जब परिवार घर लौटा तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद परिजन दूसरे रास्ते से घर के अंदर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि छात्रा का शव घर के जंगले से चुनरी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित परिजन छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने घटना के कारणों पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया- मामला सुसाइड का लग रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Source link
मैनेजर की बेटी ने घर में फांसी लगाकर दी जान:परिवार घर से बाहर गया था, शाम को लौटे तो लटकी मिली बेटी