![]()
बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डोला गांव में स्कॉर्पियो सवार युवकों ने सरेआम तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डोला गांव में सोमवार को हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों ने गांव के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के नजदीक तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार युवक अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लगातार तीन गोलियां चलाईं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। CCTV के जरिए आरोपियों की तलाश सिंघावली अहीर थाना प्रभारी मनोज चहल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर्ष फायरिंग करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Source link
बागपत में स्कॉर्पियो सवारों ने की हर्ष फायरिंग:रेस्टोरेंट के पास 3 राउंड फायर कर फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस