आगरा के स्कूल में गणेश स्थापना:संत आशारामजी परिसर हुआ भक्तिमय, अवनीश ने कराया विधिपूर्वक पूजन


आगरा के संत श्री आशारामजी पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर स्थापना की गई। पूजन एवं स्थापना का धार्मिक अनुष्ठान अवनीश भाई द्वारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी का पूजन-अर्चन कर विद्यालय, विद्यार्थियों एवं समस्त समाज के सुख, समृद्धि, ज्ञान एवं मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की। इस अवसर पर संस्था के निदेशक वेंकटेश राघवन अरावला, प्रकाश सहित अन्य भक्तजन उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा तथा विमल मिश्रा, अनुज सिसोदिया, मानपाल यादव एवं अन्य शिक्षकगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। सभी ने भगवान श्री गणेश जी से “विघ्नहर्ता श्री गणेश” के रूप में विद्यालय एवं समाज के सभी कार्यों में सफलता और मंगल की कामना की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *