बारिश में मकान गिरने से 4 बच्चों की मौत:लगातार बरसात से दीवार हो गई थी कमजोर, मलबे में दबे थे मासूम


मुजफ्फरनगर में फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में बारिश में कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय मकान में मौजूद 4 मासूम मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें कमजोर हो गई थी, जिस कारण रविवार रात करीब 9 बजे पूरा मकान भरभराकर गिर पड़ा। इससे अंदर मौजूद बच्चे मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *