बलरामपुर बार चुनाव आज, 657 मतदाता करेंगे फैसला:अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, महामंत्री के लिए कई दावेदार


बलरामपुर में बार संघ चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। कचहरी परिसर में सुबह से ही गहमागहमी बनी हुई है। कुल 657 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी प्रत्याशी मतदान से पहले अंतिम समय तक जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट की अपील करते दिखे। अध्यक्ष पद पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। घनश्याम शुक्ल, मुर्तजा हुसैन और हरिकांत मिश्रा के बीच कड़ी टक्कर है। तीनों ही प्रत्याशी अपनी जीत के लिए आश्वस्त दिख रहे हैं, जिससे परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। महामंत्री पद के लिए भी मुकाबला काफी दिलचस्प है। इस पद पर संजय तिवारी, दुर्गेंद्र पाठक, देवेश मनी पांडेय, विमला सोनकर, सुनीता कश्यप और शशांक त्रिपाठी सहित कई प्रत्याशी मैदान में हैं। अधिक उम्मीदवारों के कारण वोटों के बिखराव की संभावना है, जिससे नतीजे अप्रत्याशित हो सकते हैं।

चुनाव अधिकारी अलीमुल हक और अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। मतदान समाप्त होने के बाद आज ही मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बार संघ के नए नेतृत्व का फैसला आज शाम तक स्पष्ट हो जाएगा, जिस पर सभी अधिवक्ताओं की निगाहें टिकी हुई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *