बदायूं में टैंकर ने किशोर को रौंदा, मौत:खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा, घर का इकलौता बेटा था


बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिसौली-सहसवान मार्ग पर पुरुषार्थ इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने 14 वर्षीय किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने 4 किमी दूर पर ट्रक पकड़ लिया है। उसमें देशी शराब के पाउच मिले हैं। मृतक की पहचान स्वरूपपुर गांव निवासी अयाज (14) पुत्र आरिफ के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। खेत से लौट रहा था घर, रफ्तार के कहर ने छीनी जिंदगी मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:30 बजे अयाज अपने खेत से काम निपटाकर पैदल घर लौट रहा था। जैसे ही वह पुरुषार्थ इंटर कॉलेज के पास पहुंचा, तभी बिसौली की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही अयाज सड़क पर गिर पड़ा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में इकलौता बेटा था अयाज, पसरा मातम मृतक के चाचा नासिर ने बताया कि अयाज अपने पिता का इकलौता बेटा था। उससे छोटी 10 साल की एक बहन है। पिता आरिफ खेती-किसानी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का हंगामा, मुआवजे और कार्रवाई की मांग हादसे की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता (मुआवजा) देने और आरोपी चालक के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की है। उघैती थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार टैंकर और उसके चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *