युवक पर फायरिंग, निशाना चूकने पर लड़की को लगी गोली:घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, आरोपी की तलाश


हाथरस में रविवार शाम करीब 7 बजे रंजिश के चलते हुई फायरिंग में 17 साल का किशोर घायल हो गया। हमलावरों का निशाना एक युवक था, लेकिन गोली उसके पास खड़े किशोर को लग गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला कोतवाली सदर क्षेत्र का है। पुरानी रंजिश में युवक को बनाया निशाना नगला भोजा निवासी दीपक का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। रविवार शाम वह मोहल्ले में बंबे की पटरी के पास खड़ा था। इसी दौरान हमलावर वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। निशाना चूका, किशोर की बाजू में लगी गोली फायरिंग के दौरान दीपक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन उसके पास खड़े 17 वर्षीय मोहित पुत्र गुड्डू की बाजू में गोली लग गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अंकित और साथियों पर लगाया आरोप घायल पक्ष ने आरोप लगाया है कि गैलेक्सी होटल निवासी अंकित और उसके कुछ साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सीओ सिटी पहुंचे, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी हिमांशु माथुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *