![]()
फर्रुखाबाद में कांवड़ यात्रा के कारण बुधवार को इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति रही। इस दौरान वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते नजर आए। सुबह 9 बजे के करीब पांचाल घाट चौराहे से लेकर मसैनी की ओर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। फर्रुखाबाद शहर के पांचाल घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ भरने के लिए पहुंच रहे हैं। ये श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक और अन्य वाहनों से आ रहे हैं। घाट के आसपास अत्यधिक भीड़ के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। रास्ते पर वाहनों की लंबी लाइन लगी थी बुधवार सुबह भी ऐसी ही स्थिति रही, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात पुलिस सहित अन्य पुलिसकर्मी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे थे। इसके बावजूद, सुबह 9 बजे के आसपास मसैनी से पांचाल घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। पुल पर भी ऐसी ही स्थिति थी, जहां वाहन धीमी गति से निकल रहे थे। इटावा से बरेली जा रहे रमेश ने बताया कि वह पिछले 45 मिनट से जाम में फंसे थे और अब जाकर पुल पार कर पाए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे ऐसी स्थिति नहीं मिलेगी। मैनपुरी से हरदोई जा रहे विमलेश ने बताया कि रिश्तेदारी में मौत होने के कारण उन्हें जल्दी पहुंचना था, लेकिन पिछले 30 मिनट से वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं।
Source link
फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम की स्थिति:वाहन रेंग-रेंगकर निकले, पुल पर भी रही खराब स्थिति