प्रधानों की परफॉर्मेंस पर जनता दे रही डिजिटल रिपोर्ट कार्ड:भास्कर का ‘प्रधान रेटिंग अभियान’ मैनपुरी पहुंचा, मंत्री जयवीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी


दैनिक भास्कर का ‘प्रधान रेटिंग अभियान’ प्रचार वाहन शनिवार को मैनपुरी मुख्यालय पहुंचा। सर्किट हाउस पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर पंचायत क्षेत्रों के लिए रवाना किया। मंत्री ने भास्कर की इस पहल को लोकतंत्र को मजबूत करने वाला अभियान बताया और इसकी सराहना की। दैनिक भास्कर की टीम इन दिनों उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की ग्राम पंचायतों में प्रधानों की डिजिटल रेटिंग करा रही है। इस अभियान के तहत ग्रामीण अपने प्रधान के कामकाज के आधार पर रेटिंग देते हैं। इसमें भाग लेने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाती है, ताकि वे बिना किसी डर के अपनी राय व्यक्त कर सकें। मंत्री जयवीर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में ग्राम प्रधान सबसे महत्वपूर्ण इकाई होते हैं। उन्होंने प्रधानों की भूमिका को किसी इमारत की पहली ईंट के समान बताया, जो गांव की व्यवस्था को मजबूत करती है। मंत्री ने कहा कि प्रधानों की रेटिंग जैसी पहल लोकतंत्र को अधिक जवाबदेह बनाएगी।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दैनिक भास्कर मीडिया जगत का पहला ऐसा संस्थान है जो ग्राम प्रधानों की कार्यशैली पर व्यापक सर्वे अभियान चला रहा है। इससे पहले विधायकों को लेकर भी इसी तरह का सर्वे किया जा चुका है। मंत्री ने जनता से इस अभियान में बड़ी संख्या में भाग लेने और अपने प्रधान के काम पर खुलकर राय देने की अपील की।
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री उदय चौहान, किशन दुबे, लालू जादौन, अजय कुशवाह, सौरभ चौहान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दैनिक भास्कर का यह प्रचार वाहन अब जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों से डिजिटल माध्यम से प्रधानों की रेटिंग एकत्र करेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *