पेड़ से टकराई क्रेटा कार, दो युवकों की मौत:बुलंदशहर में पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर शव बाहर निकाले


बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ-बदायूं मार्ग पर गांव नौरंगाबाद के समीप सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई क्रेटा कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने युवकों के शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी मशीन और गैस कटर का सहारा लेकर दोनों शवों को कार से बाहर निकाला।
क्रेटा कार में सवार दोनों युवक दवाई की तरफ से बुलंदशहर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नौरंगाबाद गांव के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक मजबूत पेड़ से जा टकराई। जेसीबी और गैस कटर से काटे गए कार के हिस्से टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और दोनों युवक वाहन के भीतर ही बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। युवकों के शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी मशीन और गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को कार से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव मामले की जानकारी देते हुए अहमदगढ़ थाना प्रभारी विशंभर दयाल गंगवार ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *