![]()
कानपुर देहात में एक महिला ने खुद को संत बताने वाले व्यक्ति समेत कई लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और ठगी का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि हरिओम यादव उर्फ महाराज, दीपक यादव और उसके दो देवर रामवीर व सुखवीर ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी और उत्पीड़न किया। मामला देवराहट थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पीड़िता के अनुसार, ससुराल में पूजा-पाठ के दौरान हरिओम यादव ने उसे बताया कि उस पर काली शक्तियों का साया है। उसने विशेष पूजा और अनुष्ठान के जरिए सभी बाधाएं दूर करने का दावा किया। महिला का आरोप है कि इसी बहाने उससे करीब 40 हजार रुपये भी ले लिए गए। पूजा के बहाने कमरे में ले गया महिला ने बताया कि 15 जून को उसे पूजा कराने के नाम पर हरिधाम बुलाया गया। वहां उसे एक कमरे में ले जाकर अनुष्ठान कराने की बात कही गई। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। महिला किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकली। घटना के बाद पीड़िता ने भोगनीपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसने देवराहट थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कथित बाबा समेत पांच नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पूजा के बहाने महिला को हरिधाम बुलाया, दुष्कर्म की कोशिश:बाबा समेत 5 पर FIR, महिला बोली- 'काली शक्तियों का साया बताकर ऐंठे 40 हजार'