![]()
पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक शुक्रवार शाम अपनी भैंसों को नहलाने गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। रातभर चली तलाश के बाद शनिवार सुबह उसका शव नहर में तैरता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम कंजानाथ पट्टी निवासी राम प्रसाद पुत्र काली चरन शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गांव के पास बह रही नहर में भैंसों को नहलाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने या संतुलन बिगड़ने से वह नहर में डूब गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिया के पास मिला शव परिजन और ग्रामीण रातभर नहर किनारे खोजबीन करते रहे, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब पांच बजे स्थानीय लोगों ने नहर की पुलिया के पास एक शव तैरता देखा। पास जाकर उसकी पहचान राम प्रसाद के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया घटना की सूचना पर जहानाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई लालाराम की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पीलीभीत में भैंस नहलाने गया युवक नहर में डूबा:पुलिया के पास मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया