शनिवार रात से सोमवार तक ट्रैफिक डायवर्जन:कानपुर में वैकल्पिक मार्गों से निकल सकेंगे भारी वाहन, कांवड़ यात्रा को लेकर लिया गया फैसला


कानपुर होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को लेकर शनिवार रात से सोमवार रात तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 1 अगस्त से 24 अगस्त तक अलग-अलग चरणों में लागू रहेगी। प्रत्येक शनिवार रात 8 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस के मुताबिक 1 से 3 अगस्त, 8 से 10 अगस्त, 15 से 17 अगस्त और 22 से 24 अगस्त तक लागू डायवर्जन के दौरान दूसरे जिलों से आने वाले ट्रक और अन्य भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
इटावा और औरैया की ओर से लखनऊ होते हुए गोरखपुर जाने वाले भारी वाहन रामादेवी चौराहे से चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज, बछरावां (रायबरेली) होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जाएंगे। हमीरपुर, महोबा, बांदा और झांसी की ओर से आने वाले भारी वाहन आनूपुर मोड़, परास मोड़, जहानाबाद, चौडगरा और फतेहपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। शिवराजपुर, बिठूर और चौबेपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन अरौल से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के जरिए अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे। अपील
ट्रैफिक पुलिस की अपील: कांवड़ यात्रा के दौरान वाहन चालक निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी लेकर ही सफर करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *