पीलीभीत में अस्पताल में मौत पर आत्मदाह की चेतावनी:बेटे ने घर के बाहर फ्लेक्स लगाया, 10 अगस्त तक कार्रवाई की मांग


पीलीभीत के धन्वंतरि अस्पताल में उपचार के दौरान महिला पूनम अवस्थी की मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मृतका के बेटे अमन अवस्थी ने अपने घर के बाहर एक चेतावनी वाला फ्लेक्स लगा दिया है, जिसमें 10 अगस्त तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी गई है। फ्लेक्स लगने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। अमन अवस्थी का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण उनकी मां की मौत हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि तय समय सीमा तक न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे। घर के बाहर लगा फ्लेक्स बना चर्चा का विषय अमन अवस्थी द्वारा घर के बाहर लगाया गया चेतावनी वाला फ्लेक्स पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों का कहना है कि प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला, इसलिए इस तरह का कदम उठाना पड़ा। आत्मदाह की चेतावनी की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमरनाथ वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बावजूद मांगों पर अड़े परिजन हालांकि, परिजनों ने पुलिस के आश्वासन से संतुष्ट होने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *