नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार:सकलडीहा में शादी का झांसा देकर भगाने वाला पकड़ा गया, लड़की सकुशल बरामद


चंदौली पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किशन यादव को मध्य प्रदेश के पिपरिया रेलवे स्टेशन से गुरुवार रात 8 बजे पकड़ा गया। पुलिस ने अपहृत लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र का है। यहां एक गांव की नाबालिग लड़की को स्कूल जाते समय एक युवक ने बहला -फुसलाकर भगा ले गया था। लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर सकलडीहा थाने में मु0अ0स0 160/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अपहृता की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत, सकलडीहा पुलिस टीम ने आरोपी को पिपरिया रेलवे स्टेशन, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में अभिमन्यू राय, आनंद कुमार यादव और बंदना सिंह शामिल थे। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *