![]()
संभल के गांव जालम सराय स्थित पीएमश्री विद्यालय में धार्मिक गतिविधि और मजहबी उन्माद फैलाने के आरोप में प्रशासन ने कार्रवाई की है। डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक वालेश कुमार को भी कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। मामला संभल तहसील के पीएमश्री विद्यालय से जुड़ा है।
विद्यालय से संबंधित कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। आरोप है कि विद्यालय परिसर में अवांछित धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से पूछताछ की गई। जांच में कथित तौर पर सामने आया कि विद्यालय में मजहबी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा था। प्रशासनिक जांच में आरोप लगाया गया कि प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज स्कूल कामों की उपेक्षा कर मजहबी शिक्षा को बढ़ावा दे रहे थे। धर्मों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी दोनों शिक्षकों पर विद्यालय में धार्मिक असहिष्णुता फैलाने, अन्य धर्मों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और बच्चों के मानसिक वातावरण को प्रभावित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक वालेश कुमार पर भी कार्रवाई की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पदीय दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया और विद्यालय में चल रही गतिविधियों को रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। 3 सदस्यीय जांच टीम गठित डीएम अंकित खंडेलवाल ने मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में त्रिसदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा का वातावरण बेहतर बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी संभल की तहरीर पर थाना नखासा में प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Source link
पीएमश्री विद्यालय में मजहबी उन्माद फैलाने के आरोप पर कार्रवाई:प्रधानाध्यापक-सहायक शिक्षक निलंबित, प्रभारी सस्पेंड; FIR दर्ज