बागपत में आरओबी का सांसद ने किया निरीक्षण:काम को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश, जल्द शुरू होगा ट्रायल रन


बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का शनिवार दोपहर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने आरओबी के निर्माण कार्य की प्रगति जानी और बचे हुए कामों की जानकारी ली। अंतिम दौर में पहुंचा निर्माण कार्य सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरओबी का बाकी काम तय मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। सांसद ने बताया कि टटीरी फाटक पर आरओबी का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। जल्द ही इसे ट्रायल रन के लिए खोला जाएगा। आरओबी शुरू होने के बाद फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने और आवागमन आसान होने की उम्मीद है। यातायात सुविधा बेहतर करना प्राथमिकता डॉ. सांगवान ने कहा कि आरओबी के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यातायात अधिक सुगम व सुरक्षित होगा। उन्होंने अधिकारियों से बचे हुए कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान किसान नेता हिम्मत सिंह, रोहित कुमार समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *