![]()
थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के शाहपुर गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर । मामले में हत्या का मुकदमा गुरुवार को दर्ज किया गया। थाना सेक्टर-126 प्रभारी निरीक्षक सोमनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शिशुपाल (35) पुत्र मक्खन सेक्टर-87 फेस-2 में किराये पर रहकर मजदूरी करता था। बुधवार रात वह अपने गांव के साथी टीटू पुत्र परशुराम और अन्य मजदूरों के साथ शाहपुर गांव में शराब पी रहा था। इसी दौरान टीटू के रिक्शे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। नशे की हालत में दिया धक्का
नशे की हालत में टीटू ने शिशुपाल को धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह पास में पड़े पत्थर पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। साथी मजदूर उसे उपचार के लिए भंगेल स्थित सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हिरासत में लिया गया आरोपी
गुरुवार को मृतक के परिजन सत्यपाल की तहरीर पर थाना सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मिले तथ्यों के आधार पर अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी टीटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
नोएडा में रिक्शा चालक की धक्का लगने से मौत:शराब के नशे में दिया था साथी ने धक्का, पत्थर पर लगा था सिर, हिरासत में आरोपी