धनवंतरी अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा:परिजनों ने शव घर ले जाने से किया इंकार, लापरवाही में दो डॉक्टरों पर FIR


पीलीभीत के गांधी स्टेडियम रोड स्थित धन्वंतरी अस्पताल में हाथ के फ्रैक्चर के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। मंगलवार सुबह 7 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अस्पताल संचालक समेत दो डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फ्रैक्चर के इलाज के लिए भर्ती कराया था महाराजा रणजीत सिंह कॉलोनी निवासी अनुराग अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां पद्मा अवस्थी के हाथ में फ्रैक्चर था। इलाज के लिए उन्हें धन्वंतरी अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षत पांडे और अस्पताल संचालक डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा ने ऑपरेशन की सलाह दी। जांच किए बिना ऑपरेशन करने का आरोप परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने जरूरी चिकित्सकीय जांच कराए बिना ही महिला को ऑपरेशन थिएटर में भेज दिया। तीन अगस्त की रात करीब 10:30 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ। करीब दो घंटे बाद डॉक्टरों ने मरीज की हालत गंभीर बताई और तड़के करीब तीन बजे मौत की सूचना दे दी। कार्डियक अरेस्ट बताकर रेफर करने का आरोप परिजनों का आरोप है कि जब वे ऑपरेशन थिएटर पहुंचे तो डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट आने की बात कही। उनका कहना है कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी थी और लापरवाही छिपाने के लिए बड़े अस्पताल रेफर करने की बात कही गई। जिला अस्पताल से निजी अस्पताल भेजने का भी आरोप बेटे अनुराग अवस्थी ने आरोप लगाया कि वे सबसे पहले अपनी मां को राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) लेकर गए थे। वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें धन्वंतरी अस्पताल जाने की सलाह दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ डॉक्टर और कर्मचारी कमीशन के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजते हैं, जिससे सरकारी इलाज का लाभ नहीं मिल पाता। दो डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा कोतवाली पुलिस ने अनुराग अवस्थी की शिकायत पर अस्पताल संचालक डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा और डॉ. अक्षत पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया, एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *