लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए:आसमान में तिरंगा बनाया, हवा में गोते लगाए; मेरठ में IAF का एयर शो


मेरठ में आज पहली बार भारतीय वायुसेना का एयर शो हो रहा है। शो में ‘सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम’ ने 9 हॉक MK-132 विमानों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। आसमान विमानों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जमीन से सिर्फ 200 फीट की ऊंचाई पर विमानों ने धुएं से लकीरें खींचीं। तिरंगा बनाया। हवा में गुलाटियां मारीं। 2 दिन चलने वाला एयरशो शनिवार सुबह 10:30 बजे न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शुरू हुआ। करीब आधे घंटे तक 9 विमानों ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी और एक ही फॉरमेशन में आसमान में उड़ते दिखाई दिए। इसके बाद विमान एक-दूसरे से अलग हो गए और फिर एक साथ आकर तो कभी वर्टिकल तो कभी हॉरिजॉन्टल फॉर्मेशन बनाया। आसमान में एयरक्राफ्ट्स एक-दूसरे से 5 मीटर से भी कम दूरी पर एक साथ उड़े। विमानों ने हवा में लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और ‘डीएनए मैन्यूवर’ जैसे करतब दिखाए। एयरशो के दौरान लोग तालियां और सीटियां बजाते रहे। जैसे विमान उनके ऊपर आकाश में पहुंचता लोग अपनी जगह पर उछल पड़ते। ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगाते। खास बात यह है कि सूर्यकिरण टीम में मेरठ के तीन स्क्वाड्रन लीडर शामिल हैं। इनमें से स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह ने विमान उड़ाया, जबकि स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल ने जमीन (ग्राउंड) से शो का प्रबंधन संभाला। एयर शो देखने के लिए 10 से अधिक स्कूलों के छात्र, एनसीसी (NCC) और एनएसएस (NSS) कैडेट्स समेत करीब 7 से 8 हजार लोग मौजूद हैं। एयर शो की तस्वीरें देखिए… सूर्यकिरण टीम क्या है? एयर शो से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *