Zaheer Khan Becomes Co-owner of Jaffna Kings in Lanka Premier League

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने लंका प्रीमियर लीग में टीम खरीदी है। वे जाफना फ्रेंचाइजी के को-ऑनर बन गए हैं।

जहीर ने एंकर स्पोर्ट्स एबी के साथ टीम को टेकओवर किया, जिसके बाद इसका नाम बदलकर ‘एंकर जाफना किंग्स’ कर दिया गया है।

जहीर से पहले राहुल द्रविड़, युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर जैसे भारतीय दिग्गज भी अलग-अलग टी20 लीगों में टीमों में निवेश कर चुके हैं।

जहीर बोले- श्रीलंकाई क्रिकेट से जुड़कर एक्साइटेड हूं

जहीर खान ने कहा कि उन्होंने हमेशा श्रीलंका के बॉलिंग टलैंट की तारीख की है। उन्होंने श्रीलंका में काफी क्रिकेट खेला है और उनकी वहां से जुड़ी कई अच्छी यादें हैं।

जहीर ने कहा कि अब एक मालिक के तौर पर श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद रोमांचक है और वे एंकर जाफना किंग्स के साथ काम शुरू करने के लिए एक्साइटेड हैं।

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा जहीर का अनुभव

लंका प्रीमियर लीग के टूर्नामेंट डायरेक्टर सामंथा डोडनवेला ने जहीर खान के जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जहीर जैसे कद के व्यक्ति का टीम से जुड़ना पूरी लीग के लिए एक बड़ा बूस्ट है।

————————————

क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए…

स्टोक्स बोले- इंग्लिश टीम में ड्रिंकिंग कल्चर नहीं; BBL के सबसे महंगे विदेशी प्लेयर बन सकते हैं

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लिश टीम में ड्रिंकिंग कल्चर की धारणा खारिज की। उन्होंने कहा कि टीम में शराब की समस्या बताना गलत है। उन्होंने कहा- ‘इंग्लैंड की सीनियर टीम में कोई ड्रिंकिंग कल्चर नहीं है, लेकिन यह सच है कि यूके में क्रिकेट का शराब से गहरा नाता है।’ पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.