![]()
मऊ के लधरपुर थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता एक युवक का शव सोमवार सुबह एक कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत दतौड़ा निवासी 28 वर्षीय रामप्रवेश चौहान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रामप्रवेश मजदूरी का काम करता था और उसका मानसिक बीमारी का उपचार भी चल रहा था। वह 6 जून को मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। कुएं में उतराता मिला शव सोमवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित एक कुएं में ग्रामीणों ने शव उतराता हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भगवान राम, ग्राम प्रधान पारसनाथ यादव और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पहचान कराई, जिसमें मृतक की शिनाख्त रामप्रवेश चौहान के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला:मजदूरी करने निकला था घर से, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य